संदेश

हमारा पर्यावरण

चित्र
फौजी चाचा के बगीचे में रवि, डेविड, आयुष, रानी और रजिया खेल रहे थे। वहां अनेक तितलियां उड़ रही थी तथा पेड़ो पर चिड़िया भी चहचहा रही थीं। रवि ने पूछा- यहां तो खूब तितलियांट एवं चिड़िया हैं। मेरे घर में तो एक भी नजर नहीं आती। रानी ने कहा-- तेरे घर में पेड़ है क्या? रवि ने कहा-- नहीं। अचानक रवि पौधे के पास बैठकर फूल एवं पतियों को तोड़ने लगा। आयुष ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन रवि नहीं माना।‌‌  डेविड ने कहा-- पौधों को नुकसान पहुंचाना अच्छी बात नहीं है। चाचा देखेंगे तो वह हम सब को डांटेगे। पौधों को पानी दे रहे फौजी चाचा ने बच्चों की बातें सुन ली। पास आकर वे बोले--बेटा आप लोग झगड़ा क्यों कर रहे हैं?  बच्चे चुप हो गए। चाचा ने वहां गिरे पत्तों एवं फूलों को देखा। वे सारी बात समझ गए।  पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचाया है। यह कैसे ठीक होगा? उसने सोचा और प्रण किया कि--- ⭐ मैं अधिक से अधिक वृक्ष लगाऊंगी। ⭐ मैं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करूंगी। ⭐ मैं जहां तक संभव होगा खनिज तेल चलित              वाहनों का प्रयोग कम करूंगी। ⭐ मैं गंदे पानी का निपटारा उचित तरीके से                  करूंगी।

ATM क्या है? What is ATM?

चित्र
  एटीएम क्या है? इस पोस्ट में हम लोग जानेंगे कि ATM Kya Hai? ATM का अर्थ हिंदी और अंग्रेजी में तथा ATM के बारे में आदि। इस पोस्ट में आपको एटीएम से संबंधित जानकारी मिलेगी। आर्थिक विकास के इस दौर में बैंकिंग संस्थाओं के द्वारा प्लास्टिक के एक टुकड़े को भी मुद्रा के रूप में उपयोग किया जाने लगा है। प्लास्टिक के मुद्रा का एक रुप एटीएम है। एटीएम का अर्थ है- स्वचालित टेलर मशीन (Automatic Teller Machine) ऑटोमेटिक टेलर मशीन। यह मशीन 24 घंटे रुपये निकालने तथा जमा करने की सेवा प्रदान कराता है। भारत में सभी बड़े बड़े व्यावसायिक बैंक जैसे- स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, आई० सी० आई० सी० आई० (ICICI) बैंक आदि द्वारा यह सुविधा अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाती है।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना

चित्र
    किसी देश के संविधान की प्रस्तावना महत्वपूर्ण       मानी जाती है। अन्य देशों की तरह भारतीय             संविधान की भी प्रस्तावना है, जो अत्यधिक             महत्वपूर्ण है।   प्रस्तावना (Preamble), को भारतीय संविधान का      परिचय पत्र कहा जाता है। सन 1976 में 42वें  संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा इसमें संशोधन किया गया था जिसमें तीन नए शब्द समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता को जोड़ा गया था।         भारतीय संविधान की प्रस्तावना इस प्रकार है      "हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण                  प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए          दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में  आज तारीख 26 नवंबर 1949 को इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मारपित  करते हैं।"